Moradabad News: फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते से 1.82 लाख रुपये उड़ाए
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के होली चौक भदौरा डबल फाटक निवासी अवधेश सैनी साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि 15 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क किया और फर्जी लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 1,82,156 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, रकम बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन रोड, बुध बाजार शाखा से संबंधित खाते से निकाली गई। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की। कटघर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.