मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: केसीएम स्कूल सिविल लाइंस में गुरुवार को फन विद मैंगो पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। मैंगो डे पर बच्चे मैंगो की वेशभूषा में विद्यालय आए। बच्चों को फलों के राजा आम के महत्व व उसकी पौष्टिक गुणवत्ता के बारे में बताया गया। बच्चों ने आम का स्वाद लिया। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...