मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रेमी का हाथ थामकर कल्याणपुर बाईपास पुल से रामगंगा नदी कूदी किशोरी का बुधवार को घटना के करीब 95 घंटे बाद शव बरामद हो गया। पीएसी की फ्लड यूनिट से रामगंगा में घटना स्थल से करीब आठ किमी आगे सिकंदरपुर गांव के बाद नदी से शव बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। किशोरी का शव देख मां और भाई समेत परिवार के लोग रोने लगे। परिजनों ने अब युवक के परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है, जो हत्या का आरोप लगा रहे थे।

प्रेमी का नाम तुषार थाना कटघर के मोहल्ला सूरजनगर पीतलबस्ती निवासी तुषार (19) का पड़ोस के शिवगंगा नगर निवासी 16 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर कटघर थाना क...