मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- Moradabad News: नगर के ठाकुरद्वारा मुरादाबाद मार्ग पर स्थित प्राचीन विश्वनाथ मढ़ी मंदिर पर बूढ़े बाबा की दूज के मेले का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने फूल झाड़ू और प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। रविवार की शाम ठाकुरद्वारा मुरादाबाद मार्ग स्थित प्राचीन विश्वनाथ मढ़ी मंदिर पर नगर सहित क्षेत्र के गोपीवाला, फोलादपुर,रामूवाला गणेश असलेमपुर , फरीदनगर और आसपास के कई गांव के लोगों ने मेले में पहुंच कर फूल झाड़ू और प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। बच्चों ने मेले में खेल खिलौने आदि की जमकर खरीदारी की और चाट पकौड़ी का लुफ्त उठाया। इस दौरान यातायात व्यवस्था कायम रखने और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंघल, पंकज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरें...