Moradabad News: प्रभु की भक्ति में पहले खुद को करे समर्पित
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में नैमिशरण्य तीर्थ से जगदाचार्य उपेंद्र आनंद सरस्वती पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित कर रामचरित मानस का प्रसंग सुनाते हुए संदेश दिया कि प्रभु की भक्ति एवं उनको खुद को समर्पित करने पर ही सामाजिक क्लेश समाप्त होंगे। उन्होंने कहा कि नौकरी या व्यापार जो भी करें भगवान को समर्पित करके करना चाहिए। बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा से दीक्षा ली। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। व्यवस्था में आरए शर्मा, मुन्ना गुरु, कुलदीप गुप्ता, संजय चित्रा, शंकर लाल,संजीव आकांक्षी, मधु सूदन वर्मा, प्रशांत कुमार, अजय त्रिवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, आशुतोष शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.