मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ में आयोजित होगी। क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर टीम का चयन किया गया है। मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल की ओर से 10 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयनित टीम में 47-50 किग्रा भार वर्ग में उदयवीर, 50-55 में विशाल कुमार, 55-60 में सक्षम क्षेत्री, 60-65 में अलीशान अलवी, 65-70 में मोहित पाराशर, 70-75 में सितवर यार खां, 75-80 में शहनाज मलिक, 80-85 में अभिजीत चौधरी, 85-90 में श्याम मोहन सिंह और 90 प्लस में रवि कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी मुरादाबाद जनपद के हैं। सीनियर खिलाड़ी अमित कु...