मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जनगणना-2027, आगामी चुनाव और विभिन्न जनजागरूकता अभियानों में सफलता के लिए स्काउट एवं गाइड का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा प्रत्येक स्काउट स्वगणना के लिए 10 परिवारों को जागरूक करने का टारगेट तय करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यातायात नियमों के अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा में स्काउट एवं गाइड का योगदान सराहनीय रहा है। इसी प्रकार जनगणना-2027 एवं निर्वाचन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता करें। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई जा सकें। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में 16 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित स्...