मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में पौधरोपण किया। उनके अलावा प्रदेश से नोडल अधिकारी बना कर भेजे गए प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार ने भी पौधे लगाए। रविवार को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पौधे लगाने से एक नहीं कई फायदे हैं। इससे पर्यावरण की रक्षा होगी। मानसून का उतारचढ़ाव भी प्रकृति के असंतुलन से होता है इस असंतुलन से पौधों के माध्यम से बचा जा सकता है। गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। इस दौरान मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: एक पेड़ मां के ...