मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: आईएफटीएम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग द्वारा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026' के अंतर्गत 'पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर एमएससी हॉर्टिकल्चर, प्रथम वर्ष की छात्राएं शिवानी सिरोही एवं मंतशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, तृतीय सेमेस्टर के छात्र विकास कुमार यादव ने द्वितीय तथा पंचम सेमेस्टर के छात्र जतिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, प्रथम सेमेस्टर के छात्र प्रत्युष सिंह तोमर प्रथम, एम.एससी. हॉर्टिकल्चर (वेजिटेबल साइंस), प्रथम सेमेस्टर के छात्र साद हुसैन द्वितीय ए...