Moradabad News: पॉलिटेक्निक में अनुदेशक के घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर उड़ाया
मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कैंपस में चोरों ने सरकारी आवास के तीन ताले तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और करीब दो तोला सोने के जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। घटना के समय अनुदेशक परिवार के साथ हरियाणा गए हुए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता चला तो पुलिस को तहरीर दी। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मिलक पापड़ी गांव निवासी पुरुषोत्तम सरन राजकीय पॉलिटेक्निक में कर्मशाला अनुदेशक हैं। वह एक मई से कैंपस स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं। उनके अनुसार, 22 अक्तूबर को वह परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने हरियाणा के समालखा गए थे। इसी दौरान 24 अक्तूबर को चोरों ने आवास के तीन ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोर 50 हजार रुपये, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.