मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने दूसरे युवक को पीटकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के दौलतबाग निवासी अदनान अली ने कटघर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त को रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक में तेल डलवाने दस सराय चौकी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। आरोप लगाया कि वहां अपाचे बाइक पर आए युवक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए हटने के लिए कहा। विरोध पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित के अनुसार बाइक हटाते समय आरोपी की बाइक से हल्की रहड़ लग गई। आरोपी ने चाबी से अदनान के ऊपर पीछे से कई वार किये, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। आरोपी के साथ की...