मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व मुरादाबाद लोकसभा से पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन शनिवार को मुरादाबाद आ रहे हैं। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सुधीर पाठक ने उनके निजी सहयोगी अनस बक़ाई के हवाले से यह जानकारी दी है। अनस बक़ाई के अनुसार वर्तमान में तेलांगाना में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अजहरूद्दीन सरकारी दौरे पर 31 अक्टूबर शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। इसके अलावा वह रामपुर रोड स्थित एक शादी समारोह में भी हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली के लिए आज रवाना होंगे कांग्रेसजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...