मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: नगर के वार्ड नंबर 17 स्थित मुंडों के तालाब के पास भटकते मिले 11 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने गुरुवार को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चा रो रहा था और अपने परिवार के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सांत्वना दी और उससे पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम सत्यम और पिता का नाम सुधीश कुमार बताया। उसने खुद को काशीपुर का निवासी बताया, लेकिन अपने परिवार के बारे में अन्य जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस बच्चे को थाने ले आई और उसकी पहचान के लिए फोटो व जानकारी संबंधित पुलिस ग्रुपों में साझा की। काशीपुर पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि सत्यम मूल रूप से रफातपुर, थाना मूंढापांडे, जिला मुरादाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तराखंड के...