मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: कटघर थाना पुलिस ने सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी में रहने वाले डबल फाटक निवासी विक्रम और चक्कर की मिलक निवासी राहुल को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से सवा किलो चरस और 32 ग्राम स्मैक बरामद की है। सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि रविवार रात दस सराय चौकी प्रभारी सुनील राठी की टीम गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला नजीर की मढ़इया में रेलवे लाइन किनारे कच्चे रास्ते पर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक किलो 235 ग्राम चरस और 32 ग्राम स्मैक, एक छोटा इलेक्ट्रानिक कांटा, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी में रहने वाले डबल फाटक भोलानाथ कालोनी निवासी विक्रम के रू...