Moradabad News: पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर सजी राखी,
मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: भगतपुर संवाददाता। एकल अभियान के सेवाव्रती कार्यकर्ताओं और आचार्य बहनों ने गुरुवार को थाना भगतपुर परिसर में रक्षाबंधन महापर्व मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा समेत पुलिसकर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में एकल अभियान के अंचल मुरादाबाद के संच भोजपुर से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संच समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार, संच प्रशिक्षक बहन राखी और आचार्य बहनों ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर सजी राखी, एकल अभियान ने मनाया रक्षाबंधन महापर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.