मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने संभल निवासी पुराने मंगेतर पर उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने व पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार साल पहले उसका आरोपी सुहेल जान निवासी चौधरी सराय संभल से रिश्ता तय हुआ था, लेकिन तीन महीने बाद ही रिश्ता टूट गया। इसके बाद पीड़िता की शादी दूसरी जगह हो गई। आरोप है कि अब आरोपी उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...