मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: छजलैट। क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला कर दिया गया। उसे बचाने आए युवक के पिता के सिर में लोहे का नल का हत्था लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही अपने से तीन साल छोटे युवक से शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा है। युवती तभी से अपने पति के घर रह रही है। दोनों परिवारों के घर भी आसपास हैं।युवती के मुताबिक, देर शाम उसका जेठ फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता वहां पहुंचे और जेठ को मुक्का मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर पिता ने रंजिश के चलते लोहे के नल के हत्थे से हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए उसके...