मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामूवाला गनेश निवासी विवेक चौधरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उसका भाई शुभम चौधरी गन्ने की फसल देखने खेत पर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के आकाश चौधरी ने पीछे से ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में शुभम के सिर से खून बहने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने शुभम के सीने पर भी ईंट से हमला किया और उसके बाएं हाथ की उंगलियों को दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर गांव के ओमपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी फर...