मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असलेमपुर निवासी परवेज पुत्र साविर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच जुलाई की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान अंजार पुत्र साविर, उसके ताऊ, ताई तथा साढ़ू एजाज लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अंजार ने डंडे से उसकी आंख पर वार कर दिया, जिससे आंख से खून निकल आया। मारपीट में उसके शरीर पर भी कई चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...