Moradabad News: पीपलसाना व शाहपुर में बिजली विभाग ने चेकिंग में पकड़ी 42 चोरी
मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: बिजली विभाग ने शुक्रवार को भोजपुर, पीपलसाना और शाहपुर गांव में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी और अधिक भार ओवरलोड की जांच की गई, जिसमें 42 बिजली चोरी तथा दो अनियमितताओं के मामले पकड़े गए। अभियान का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल ने किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता राहुल सिंह, उपखंड अधिकारी अंकित, दयाशंकर राम, रणजीत, अवर अभियंता राम बच्चन कुशवाहा, प्रेमप्रकाश, शिवकुमार मौर्य, चन्द्रिका यादव, विजिलेंस टीम एवं क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा। बिजली विभाग की टीम ने अधिक भार वाले कनेक्शनों की भी जांच की। विभाग ने बिजली चोरी में संलिप्त पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gonda News: कटरा बाजार में छापेमारी, 35 लोग बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.