मुरादाबाद, नवम्बर 19 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के पीपलसाना स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को शुक्रवार को 12 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत वितरण खंड ठाकुरद्वारा के अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपखंड अधिकारी अंकित ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पीपलसाना पर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि का कार्य प्रस्तावित है। कार्य पूरा होने तक उपकेंद्र से पोषित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी काम निपटा ले...