Moradabad News: पीतल बस्ती में पार्क के सौंदर्यीकरण शुरू, अतिक्रमण ढहाया
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: कटघर क्षेत्र के पीतल बस्ती में पार्क के सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। पार्क के सौंदर्यीकरण में बाधा बने अवैध कब्जों को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर हटवा दिया। कार्रवाई के बाद बुलडोजर की मदद से बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए खुदाई भी शुरू करा दी गई है। जल्द ही पार्क की चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पार्क का व्यापक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम स्थापित की जाएगी, जबकि बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। साथ ही, हरियाली बढ़ाने, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराकर इसे स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित और आकर्षक सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.