मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आगामी 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) होगी। इसमें सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अखिल भारतीय आंबेडकर संघ ने एक अत्यंत सराहनीय पहल की है। संस्था द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से एक दिन पूर्व निशुल्क ठहरने व विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने बताया कि बाहरी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान ठहरने और रहने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी व्यावहारिक समस्या के समाधान तथा परीक्षार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संघ द्वारा यह कदम उठाया गया है। व्यवस्था डॉ. आंबेडकर पार्क, गागन, लकड़ी तिराहा, दिल्ली...