मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की अगवानपुर में ससुरालियों की पिटाई से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत गई। पुलिस ने सास, देवर,नन्द समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अगवानपुर के मोहल्ला कलालपुरी निवासी तरंन्नुम ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले शादाब से प्रेम विवाह हुआ था। ससुराल के लोग उनकी शादी ने खुश नहीं थे। आरोप है उन्होंने कई बार मारपीट की। 21 सितंबर को पति किसी काम के सिलसिले में घर के बाहर गया था। तभी सौतेली सास सायबा, नन्द दरकशा, देवर उबैस, अकरम, क़ासिम और आसिफ जबरन कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। सभी लोगों ने उनसे मारपीट की। इससे महिला को पेट में गंभीर चोटें आईं। इससे महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ म...