Moradabad News: पिकअप की टक्कर से अनाज कारोबारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- पिकअप की टक्कर से कारोबारी की मौत Moradabad News: मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर ग्राम विलाकूदान के पास बुधवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अनाज कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम मुंडिया निवासी इंतियाज (53) बुधवार सुबह करीब आठ बजे भोजपुर क्षेत्र के ग्राम सेलाथान से धान खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर ग्राम विलाकूदान के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उपचार को ले जाते समय कारोबारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची भगतपुर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.