मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: नगर पालिका परिषद बिलारी परिसर में रविवार को निशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव के निर्देशन में जिज्ञासा हॉस्पिटल, मुरादाबाद के डायरेक्टर डॉ. सी.पी. सिंह की ओर से किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। मेडिसिन विभाग से डॉ. सी.पी. सिंह, कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ. राहुल कुमार एवं डॉ. अमित कुमार सिंह, ऑर्थोपेडिक विभाग से डॉ. शारिक अरशद, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा आईवीएफ विभाग से डॉ. करिश्मा सिंह, बाल रोग विभाग से डॉ. सना इबाद खान, त्वचा रोग विभाग से डॉ. आबिदा, फैमिली मेडिसिन विभाग से डॉ. अंक...