Moradabad News: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी एक मासूम बच्ची की ननिहाल में बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी नदीम की पत्नी गुलिस्ता चार दिन पहले अपने बच्चों संग मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मायके गई थीं। बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे एक वर्षीय आयत घर में खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक बाथरूम में रखी छोटी बाल्टी में वह मुंह के बल गिर गई, जिससे उसका चेहरा पानी में डूब गया, जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। खबर मिलते ही कुंदरकी से ससुराल के लोग भी आयत की ननिहाल पहुंच गए। आयत चार भाई-बहनों में सबसे छोटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.