मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: नगर पंचायत पाकबड़ा सहित आसपास के गावों में कुत्तों और बंदरो का आतंक कायम है। कई बार ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पाकबड़ा के मुहल्ला बड़ा मंदिर, जुमेरात का बाजार, शनिवार का बाजार, पुराने थाने के पीछे सहित आदि मुहल्ले में कुत्तों और बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। हर समय लोगों को कुत्तों और बंदरों से काटने का डर लगा रहता है। इसके अलावा समाथल गांव में बंदरो के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। गांव के संजीव, हाकम अली, जितेंद्र कुमार, मुबारिक बताते हैं कि गांव में बंदरों का काफी आतंक है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: नगर निगम व वन विभाग डाल रहे एक दूसरे पर जिम्मेदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...