Moradabad News: पाकबड़ा में ढाई करोड़ से एमडीए बनाएगा 24 मीटर रोड
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: महानगर के सुनियोजित विकास के लिए एमडीए लगातार कार्य कर रहा है। मास्टर प्लान-2031 के तहत पाकबड़ा और गुरेठा क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ढाई करोड़ रुपए की लागत से 800 मीटर लंबी और 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। सड़क के साथ दोनों ओर आरसीसी नाला और विद्युत व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। शासन द्वारा इसके लिए पैसा भी स्वीकृत किया जा चुका है। जल्द ही प्राधिकरण टेंडर की कार्रवाई करेगा। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव ने बताया कि सड़क के दोनों ओर आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाएगा। इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दो साल बाद भी विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान नहीं, 18 जुलाई तक कंसल्टेंट फर्म के प्रस्ताव मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.