Moradabad News: पद्मश्री पाने वाले कृषि पंडित रघुपत की पत्नी का ट्रस्ट ने किया सम्मान
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: शरद चन्द्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ग्राम समाथल निवासी पद्मश्री से मरणोपरांत सम्मानित कृषि पंडित एवं वयोवृद्ध किसान स्वर्गीय रघुपत सिंह की धर्मपत्नी प्रेमवती देवी एवं उनके परिवार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के आमंत्रण पर प्रेमवती देवी अपने बड़े पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह सहित उपस्थित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय रघुपत सिंह के दुर्लभ बीजों के संरक्षण, प्राकृतिक खेती और कृषि ज्ञान की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले विभिन्न सब्जियों के बीज भी ट्रस्ट को भेंट किए। स्वर्गीय रघुपत सिंह को कृषि क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 23 जून को राष्ट्रपति भवन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.