मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार और प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. विनीत कुमार ने पदोन्नति में शिक्षकों को आ रही समस्याओं और संभावित विसंगतियों से बीएसए को अवगत कराया। उन्होंने प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का अनुरोध किया। इसके अलावा लंबित एरियर भुगतान एवं चयन वेतनमान के प्रकरणों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने चयन वेतनमान प्राप्त शिक्षकों के बकाया एरियर के बिल ब्लॉक स्तर से तैयार कराकर लेखा कार्यालय भेजने और शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। इस अवसर पर गंगासरन, संजय कुमार, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार, विजेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, न...