मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के प्रीत विहार खुशालपुर में बुधवार को एक युवक ने कमरे की छत में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन सैनी (25) पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी प्रीत विहार खुशालपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि पवन अपनी पत्नी के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहता था। मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...