मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: ससुराल में पत्नी से हुए झगड़े और मारपीट से खफा ग्रामीण ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी रामफूल का 25 वर्षीय बेटा जोगिंदर सिंह जाटव मजदूरी करता है। उसकी शादी संभल जनपद के थाना बनियाठेर की रहने वाली गीता पुत्री हरि सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे बड़े ऑपरेशन से हुए। जिनकी मृत्यु हो गई। 7 अक्टूबर को जोगिंदर और उसकी पत्नी गीता के बीच झगड़ा हुआ। जोगिंदर मजदूरी करने चला गया। जिसके बाद गीता के पिता हरि सिंह गीता को अपने घर में लेकर चले गए। जोगिंदर को यह जानकारी वापस आने पर हुई की, गीता घर पर नहीं है वह मायके चली गई तो 10 ...