मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला में दंपति में विवाद होने पर विवाहिता ने बुधवार की सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया ,जिसकी इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला में उत्तराखंड के काशीपुर के मूल निवासी इकरार अहमद अपने परिवार के साथ काफी समय से रह रहे थे। कुछ दिनों से दंपति के बीच आर्थिक हालत ठीक न होने को लेकर विवाद चल रहा था। सकीना पति को मजदूरी छोड़कर कोई अच्छा काम कर परिवार की माली हालत सुधारने की सलाह दे रही थी लेकिन पति ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब हो जाने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और बुधवार की सुबह दोनों में नोंकझोंक होने के बाद विवाहिता सकीना 28 ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पति ...