मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। थाना कटघर के बल्देवपुरी पीतल नगरी निवासी गीता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 9 जुलाई 2024 को छजलैट थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर विश्नोई निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति ने उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रखी है। पता चलने पर इसका विरोध किया तो आरोपी पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में एसएसपी ऑफिस ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...