Moradabad News: पढ़ाई का दबाव और करियर की चिंता बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मुरादाबाद, प्रमुख संवाददाता। पढ़ाई का दबाव, करियर की चिंता और जीवन की चुनौतियां युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व देना जरूरी है। मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेनी चाहिए। यह बात न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. हिमांशु गुप्ता ने दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को इससे जुड़ी समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं। इन समस्याओं को कमजोरी समझना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.