मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं मुरादाबाद के प्रशासनिक जज चंद्रधारी सिंह ने शनिवार सुबह जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के खानपान, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला बैरक, पाकशाला और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं जायजा लिया।

जेल का निरीक्षण न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जिला कारागार पहुंचे। गेट पर ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

महिला बैरक और पाकशाला इसके बाद उन्होंने महिला बैरक, पाकशाला भी देखी। भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में संचालित विभिन्न पुनर्वास कार्यक्र...