मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: नैनीताल बैंक के 105वें स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी रफीक सैफी रहे। उन्होंने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया तथा बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नैनीताल बैंक ने वर्षों से ग्राहकों का विश्वास जीतते हुए उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं प्रदान की हैं। नगर के मुख्य बाजार में स्थित नैनीताल की शाखा में बैंक का 105 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल संरक्षक हाजी रफीक सैफी ने इस दौरान कहा कि बैंक से जुड़े सभी कर्मचारियों ने ग्राहकों को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं देकर ग्राहकों का दिल जीत लिया है। इसी वज...