Moradabad News: नेत्र परीक्षण कैंप में बच्चों को बताया आंखों की देखभाल का महत्व
मुरादाबाद, जुलाई 31 -- Moradabad News: रोटरी क्लब हेरिटेज की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन सेंट मैरी स्कूल बुद्धि विहार में किया गया। कैंप में 2500 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया जाएगा व आंखों की देखभाल तथा साफ सफाई के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल व सेक्रेटरी रोटेरियन माधुरी गुप्ता ने स्वस्थ जीवन व अच्छी सेहत के महत्त्व से अवगत कराया व प्रधानाचार्य प्रीति अग्रवाल व मैनेजर डोरीन को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिवाकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अखिलेश कोठीवाल, रमित गर्ग, प्रदीप वर्मा, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.