मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। रॉयल वीमेन क्लब की ओर से रविवार को गरबा, करवाचौथ व दीपावली का आयोजन एमडीए की एक रेस्ट्रोरेट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापिका प्रियंका गुप्ता ,अध्यक्ष प्रिति गुप्ता ,सचिव अमिता सक्सेना ने भगवान गणेश के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया गया। शुभारंभ भूमिका द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा नृत्य प्रतियोगिता व करवाचौथ थाली सज्जा प्रतियोगिता रहा, जिसमें प्रथम भूमिका द्वितीय मीनू यादव, तृतीय पारूल रही। वहीं करवाचौथ थाल सज्जा प्रथम प्रियंका गुप्ता व द्वितीय सलोनी जैन रही। इस अवसर पर सोनी,नीलम, निधि, श्वेता, क्षमा ,निशा,चित्रा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...