मुरादाबाद, नवम्बर 1 -- Moradabad News: क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर नीगू नगला में घर के बाहर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में फिर भय व्याप्त हो गया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के घूमने का दृश्य वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसानों और राहगीरों में फिर से तेंदुए को लेकर डर सताने लगा है। लोग अपने बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से किसी भी समय किसी भी समय अनहोनी हो हो सकती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, तेंदुए की तलाश करने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय घरों से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। यह भी पढ...