Moradabad News: निवर्तमान प्रधान हमसीरन ने छोड़ा प्रशासक पद
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: विकासखंड कुंदरकी के ग्राम गजुपुर की निवर्तमान प्रधान एवं ग्राम पंचायत प्रशासक हमसीरन ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया गया कि लंबे समय से अस्वस्थ होने के कारण वह अपने प्रशासनिक दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर पा रही थीं। हमसीरन ने 20 जून को जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को अपना इस्तीफा सौंपा था। सोमवार को जिलाधिकारी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। वहीं प्रशासक का पद रिक्त होने के बाद ग्राम पंचायत के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए विकासखंड कुंदरकी के एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह को गजुपुर ग्राम पंचायत का नया प्रशासक नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.