मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय से मुलाकात की और हाल ही में शहर की एक निर्यात इकाई में हुए भीषण अग्निकांड की चर्चा करके ऐसी घटनाएं रोकने के उपायों पर मंथन किया। सीएफओ ने प्रत्येक फैक्ट्री में डीजल से चलने वाले मोटर पंप की व्यवस्था करने, बिजली की वायरिंग व स्विच बोर्ड की समय-समय पर मरम्मत कराने, पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने, ज्वलनशील पदार्थों को पूरी सुरक्षा में रखने को कहा। विशाल अग्रवाल, रजत सिंघल, नदीम खान, नबील अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...