मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- Moradabad News: दुनिया भर में एक्सपोर्ट के लिए मुरादाबाद में तैयार किए जा रहे उत्पादों में घड़ी अपनी एक खास पहचान बना चुकी है जिसके सबसे ज्यादा कद्रदान और दीवाने अमेरिकी हैं। मुरादाबाद में तीस साल से घड़ी का निर्यात कर रहे निर्यातक विनय गुलाटी ने बताया कि घड़ी का सबसे ज्यादा 70 फीसदी निर्यात अमेरिका को हो रहा है। वहां के कई खरीदारों ने इस बार भी ऑटम मेले में आकर ऑर्डर दिए हैं। रूम और दीवार घड़ी की लंबी रेंज को खरीदारों ने हाथोंहाथ लिया है। मुरादाबाद से होने वाले निर्यात के कारोबार में घड़ी के उत्पाद की हिस्सेदारी बढ़कर पांच फीसदी से अधिक हो गई है। मुरादाबाद से सालाना लगभग साढ़े ग्यारह हजार करोड़ रुपए का निर्यात हो रहा है। यूरोप में भी मुरादाबादी घड़ी के लिए दीवानगी बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...