मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- Moradabad News: जिला आर्य समाज की ओर से रविवार को आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल बुद्धि विहार में यज्ञ और कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। पं. वीरेंद्र आर्य ने विनय कुमार लोहिया भारती लोहिया, निर्मल आर्य प्रीता आर्य, रमाशंकर आर्य प्रभा आर्य की यजमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। आदित्य कुमार ने ईश्वरीय भक्ति भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा व विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति अनिल अग्रवाल, अग्नि शमन अधिकारी डा. ज्ञान प्रकाश शर्मा, डा. सुधीर मिड्ढा, देवदत्त नारंग और डा. राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। ज्ञानेंद्र गांधी, सरदार गुरविंदर, डा. विशेष गुप्ता, गोपाल मेहता, शिशुपाल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, निखिल रस्तोगी, मेजर योगेश गुलेरिया, डा. मंजु गुप्ता, अरविंद आर्यबंधु, पार्षद...