मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। अच्छी सेहत की चाह में नारियल पानी पीने का लोगों में रुझान काफी तेजी से बढ़ा है। काफी संख्या में लोग नारियल पानी का सेवन अब नियमित रूप से कर रहे हैं, मगर, आयुर्वेद चिकित्सकों ने मोटापे, फैटी लिवर, डायबिटीज व थायरॉयड के मरीजों को नारियल पानी पीने से मना किया है। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा मुरादाबाद में आयुर्वेद गुरु के तौर पर नियुक्त डॉ.सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के शरीर में कोशिका झिल्ली मोटी हो जाने से पर्याप्त इंसुलिन नहीं पहुंच पाता। जिससे खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। नारियल पानी की प्रकृति ठंडी होने से कोशिका झिल्ली के और ज्यादा मोटा होने का खतरा बढ़ जाता है। मोटापे, फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ होने, थॉयराय...