Moradabad News: नवरात्र में डॉ. शरद रस्तोगी की अनूठी पहल
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के बीच महानगर के रामगंगा विहार निवासी एमडी होम्योपैथिक डॉ. शरद रस्तोगी ने सेवा की अनूठी पहल शुरू की है। बालिकाओं से न तो चिकित्सकीय परामर्श की फीस ली जा रही है और न ही दवाओं का कोई शुल्क लिया जा रहा है। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। नवरात्र को शक्ति की उपासना का पर्व माना जाता है। इस दौरान कन्या पूजन और बालिकाओं के सम्मान को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी भावना से प्रेरित होकर डॉ. शरद रस्तोगी ने बालिकाओं को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उनका प्रयास है कि उपचार के लिए उनके पास आने वाली बालिकाओं को आर्थिक खर्च की चिंता न करनी पड़े। परामर्श से लेकर दवाओं तक का खर्च स्वयं वहन कर इस पहल को सेवा का माध्यम बना रहे हैं। ऐसे प्रयास स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.