Moradabad News: नवरात्र में कन्या-बरुओं को जिमाकर उपहार देकर किया विदा
मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने कन्या-बरुओं का पूजन कर भोज कराया। सुबह से ही श्रद्धालु कन्याओं की तलाश में यहां वहां भटकते देखे गए। हिंदू बाहुल्य मुहल्लों में सुबह से ही काफी रौनक नजर आई। सुबह से ही घरों और देवी मंदिरों में कन्या पूजन की तैयारी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं और बरुओं को घर बुलाकर विधि विधान से पूजन किया, पैर धोए, तिलक लगाया और हलवा-पूरी, चना सहित पकवान जिमाए। इसके बाद दक्षिणा, वस्त्र और उपहार देकर विदा किया। मान्यता है कि नवरात्र में कन्या-बरुओं को जिमाने से देवी माँ प्रसन्न होती हैं और मनोकामना पूरी होती है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु इस मौके पर कई जगहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.