मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कनागत होने और सहालग न होने से धीमा चल रहा आटोमोबाइल्स के बाजार को अब पंख लगने की तैयारी है। ग्राहकों ने कनागतों में वाहनों की बुकिंग तो नहीं कराई है। मगर जिस तरह से यह लोग चौपहिया एवं दोपहिया वाहन देखने शोरूमों पर पहुंच रहे हैं। साथ बिना लेनदेन के पसंदीदा वाहन नवरात्र में ले जाने की बात कर रहे हैं, इससे लगता है कि नवरात्र में इन पर माता की कृपा अवश्य ही बरसने वाली है। जिसको लेकर कारों से बाइकों तक शोरूम गुलजार होने की तैयारी में हैं। दिल्ली रोड स्थित एक कार के शोरूम के मुख्य महाप्रबंधक बताते हैं कि वह कनागत होने के बाद भी अभी तक 69 कारें बुक कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: नवरात्र में विदेशी फूलों से होगा माता का श्रृंगार, फलों से सजेगा द्वार जिनकी नवरात्र के दूसरे दिन से डिलीवर...