मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला महासचिव हर स्वरूप सिंह के नेतृत्व में पुराने बस स्टैंड पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। किसान नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि माधोबाला के रकबे में स्थित राजकीय नलकूप संख्या 108 पर लगे दोनों विद्युत मीटर खराब और क्षतिग्रस्त पड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर तीन अक्टूबर 2026 को भी संपूर्ण समाधान दिवस में मांग पत्र दिया गया था, लेकिन एसडीओ ठाकुरद्वारा की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया गया। किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र में शासन की ओर से खोले गए सभी...